Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हल्द्वानी , 05 अप्रैल (हि.स.)। आज आयोजित योग सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने भी सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रो. पुनीत बिसारिया, संकायाध्यक्ष कला विभाग के नेतृत्व में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से आए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समूह ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में प्रतिभागिता की। प्रतिभागियों में डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ. द्युति मालिनी, सुंदरम चतुर्वेदी, अम्बर दीक्षित, अभि जैन, शिवानी सिंह, अजय कुमार, अनन्या खरे, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सोहित दुबे एवं हंसराज वर्मा शामिल रहे।
योगाभ्यास का संचालन योग विभाग की शोधार्थी मनीषा रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योग विभाग से डॉ. भानु जोशी, डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. नीता दियोलिया, दीक्षा बिष्ट एवं ललित मोहन उपस्थित रहे। आईसीटी अनुभाग से राजेश आर्य, दिनेश ज्याड़ा एवं राजेंद्र प्रसाद का विशेष सहयोग रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता