मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार
जौनपुर,05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तेजीबाजार और बदलापुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौर
पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान


जौनपुर,05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तेजीबाजार और बदलापुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तेजीबाजार व बदलापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से सरायख्वाजा क्षेत्र से हाईवे की ओर भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कलिंजरा पुलिया के पास घेराबंदी की ताे खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें सराैली निवासी राहुल यादव (30) के दाए पैर में गोली लगी और उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा अभियुक्त करसावा निवासी विपिन पाल (27) भागते समय गिरकर घायल हो गया, जिसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। तीसरा आरोपित अतुल सिंह मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान राहुल यादव के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए, जबकि विपिन पाल के पास से 1.30 लाख रुपये मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वह लाेग असलहा खरीदने जा रहे थे, तभी पुलिस की मुठभेड़ हाे गई। पुलिस दोनों आरोपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव