भाजपा के काशी क्षेत्र कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने किया स्वच्छता कार्य
वाराणसी, 05 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र कार्यालय में रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष
झाड़ू लगाते हुए क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप और अन्य


वाराणसी, 05 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र कार्यालय में रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सबसे पहले झाड़ू लगाकर फर्श काे साफ किया और बाद में पानी से धोकर चमकाया।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुआ था। भाजपा कार्यालय हम कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार की पाठशाला के साथ साथ मंदिर के समान है। इसी मंदिर के प्रांगण को आज स्वच्छता कार्य कर चमकाया गया है। कल इसी परिसर में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वाराणसी जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्र मंत्री राजेश राजभर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, प्रकाश शुक्ला, डॉक्टर जेपी दुबे, ऊषा मौर्य, पवन सिंह, अरविंद पटेल, विपिन पाल प्रमुख रूप से स्वच्छता कार्य में सम्मिलित रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद