बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
उरई, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले में आटा थाना क्षेत्र के बारा गांव में रविवार काे एक छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। आटा थाना प्र
मृतका


उरई, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले में आटा थाना क्षेत्र के बारा गांव में रविवार काे एक छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

आटा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि बारा गांव में रहने वाली बीएससी की छात्रा करिश्मा (19) ने शनिवार रात कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह जब काफी देर तक करिश्मा कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ताे देखा कि बेटी करिश्मा का शव फंदे से लटक रहा है।

सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे नीचे उतारकर परिवार से पूछताछ शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि करिश्मा किसी बात को लेकर परेशान नहीं लगती थी, ऐसे में उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई, लेकिन माैके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा