(अपडेट) : अनूपपुर लॉज हादसा- दूसरे दिन तीसरा शव महिला का मिला, लाज मालिक और निर्माण करा रहे भूमि स्वामी पर प्रकरण दर्ज
अनूपपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के बस स्टैंड के सामने शनिवार शाम 4 मंजिला लाज के गिरने से अबतक तीन लोगोकी मृत्यु हो गई। करीब 21 घंटे बाद भी लगातार बचाव कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 9 लाख दे
अपर मुख्य सचिव गृह घायलो का हालचाल जानते हुए


मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 9 लाख का ट्वीट


अनूपपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के बस स्टैंड के सामने शनिवार शाम 4 मंजिला लाज के गिरने से अबतक तीन लोगोकी मृत्यु हो गई। करीब 21 घंटे बाद भी लगातार बचाव कार्य जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 9 लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. माहन यादव ने जिले के नगर में कल हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को 9-9 लाख एवं घायलों 2.5 लाख देने की जानकारी ट्वीट कर दी।

जिसमे मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत ₹4-4 लाख एवं रेडक्रॉस से ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹2-2 लाख एवं रेडक्रॉस से ₹50-50 हजार राशि दी जाएगी। राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि शासन की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 9–9 लाख रुपए और घायलों को ढाई–ढाई लाख रुपए दिए जाने की बात कहीं।

प्रकरण दर्ज

वहीं रविवार को कोतमा पुलिस ने लाज मालिक लालू अग्रवाल एवं होटल के बगल में निर्माण कार्य कार्य कर रहे भूस्वामी राजीव गर्ग पुत्र राम नरेश गर्ग पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

भोपाल से अपर मुख्य सचिव गृह विभाग के सी गुप्ता कोतमा पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलाज कर रहे घायलों का हाल-चाल जानने कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी उसके बाद पुन: घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, लोकल समेत 100 से ज्यादा लोग मलबा हटाने में जुटे हैं। वहीं सर्चिंग के लिए भिलाई और बनारस से भी टीमें बुलाई गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला