Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सदिया (असम), 05 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा उम्मीदवार बोलिन चेतिया ने असम जातीय परिषद (एजेपी) प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र में व्यापक सड़क और पुल निर्माण के कारण अब सदिया में नाव सेवा की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है।
बीती रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में चेतिया ने कहा कि सदिया विधानसभा क्षेत्र के चारों दिशाओं में पक्की सड़कों और स्थायी पुलों का निर्माण हो चुका है, जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह आसान हो गई है। उन्होंने कहा, “अब सदियावासियों के लिए नाव पर चढ़ने का सवाल ही नहीं उठता।”
एजेपी प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए चेतिया ने कहा कि विकास कार्यों के चलते ऐसे मुद्दे अब अप्रासंगिक हो चुके हैं और क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश