नेपालः प्रतिनिधि सभा के नए स्पीकर पद पर डीपी अर्याल निर्वाचित, आज ही शपथ और पदभार ग्रहण
काठमांडू, 05 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के सांसद डोल प्रसाद (डीपी) अर्याल को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के रूप में निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। रविवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में बहुमत के आधार पर अर्याल के
नवनिर्वाचित स्पीकर डीपी अर्याल


काठमांडू, 05 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के सांसद डोल प्रसाद (डीपी) अर्याल को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के रूप में निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

रविवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में बहुमत के आधार पर अर्याल के निर्वाचन की घोषणा की गई। इससे पहले, उन्हें स्पीकर चुनने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रस्तुत किया था।

संघीय संसद सचिवालय ने स्पीकर के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल की थी। नामांकन समाप्त होने तक अर्याल ही एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई। इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनियुक्त स्पीकर अर्याल का शपथ ग्रहण आज ही होगा। वह आज दोपहर 2:30 बजे शपथ लेंगे। शीतल निवास में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, अर्याल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद वह आज ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास