Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्रीनगर, 05 अप्रैल(हि.स.)। अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है दोपहर और शाम के समय ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5 और 6 अप्रैल को मौसम की स्थिति काफी हद तक शुष्क रहने की संभावना है हालांकि अलग-अलग इलाकों खासकर अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
अधिकारियों ने कहा कि 7 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। उन्होंने ने कहा कि इस सिस्टम के 7 अप्रैल की सुबह या दोपहर तक सबसे पहले जम्मू क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है जिसके धीरे-धीरे शाम या रात तक कश्मीर के कुछ हिस्सों में फैलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम प्रणाली की तीव्रता जम्मू में अधिक होने की उम्मीद है जहां मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि कश्मीर पर प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि पीर पंजाल रेंज के इलाकों खासकर जम्मू की तरफ, अपेक्षाकृत तीव्र बारिश हो सकती है। 9 अप्रैल से मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है ज्यादातर शुष्क स्थिति फिर से प्रबल होने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता