Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोलकाता, 05 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ईस्टर के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “जैसे आप इस दिन का उत्सव मना रहे हैं, वैसे ही आप हमेशा भगवान के असीम प्रेम को याद रखें। यह आपके दिलों को शांति और आने वाले दिनों के लिए आशा से भर दे।”
मुख्यमंत्री ने अपने इस संदेश के माध्यम से लोगों के लिए शांति, प्रेम और आशा की कामना की, जो ईस्टर के मूल भाव को दर्शाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय