Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 05 अप्रैल (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को मिल्ली कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लामी स्कालर हज़रत मौलाना अब्दुल्ला मुगै़सी साहब का इंतकाल पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।
बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट लिखा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला के अजराड़ा में मदरसा के मोहतमिम (प्रमुख) तथा मिल्ली कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लामी स्कालर हज़रत मौलाना अब्दुल्ला मुगै़सी साहब का इंतकाल हो जाने की खबर अति-दुखद। देश के उलेमाओं में अपना एक खास मुकाम रखने वाले मौलाना मुग़ैसी की वफात से देश में मुस्लिम समाज के साथ-साथ दुनिया भर में उनके जानने वालों में गम का माहौल है। कुदरत उन सबको इस दुख को सहने की ताकत दे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक