Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोडरमा, 05 अप्रैल (हि.स.)। कोडरमा थाना अंतर्गत लोचनपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह को 42 वर्षीया सुनीता देवी (पति मुकेश यादव) अपने खेत में गेहूं की फसल उठाने गई थी। इसी दौरान फसल के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव समीर