Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लातेहार, 05 अप्रैल (हि.स.)।जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया डैम में डूबने से आदिम जनजाति समुदाय के दो युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज परहिया (30) तथा विशाल परहिया (20) के रूप में हुई है दोनों छिपादोहर के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को दोनों डैम में नहाने गए थे। परंतु नहाने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा । उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी गहरे पानी में चल गया और दोनों डूब गए। रविवार को स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से दोनों युवकों के शव को डैम से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया ।
थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि दोनों एक साथ नहाने के लिए गम्हरिया डैम में गए थे। नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार