रसोई गैस की आपूर्ति के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए प्रशासन : कालीचरण मुंडा
खूंटी, 05 अप्रैल (हि.स.)। खूंटी लोक सभा सांसद कालीचरण मुंडा ने जिले में एलपीजी गैस की लगातार हो रही कमी और आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज खूंटी जिले के लोग गैस संकट से त्रस्त हैं, लेकिन जिला प्रशास
फाइल फोटो सांसद


खूंटी, 05 अप्रैल (हि.स.)। खूंटी लोक सभा सांसद कालीचरण मुंडा ने जिले में एलपीजी गैस की लगातार हो रही कमी और आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आज खूंटी जिले के लोग गैस संकट से त्रस्त हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और इसे जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है।

सांसद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करें और स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में काम करें ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा