चोरी के वाहन व हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार
नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। द्वारका जिले के सेक्टर-23 थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी की स्कूटी और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी
पुलिस का लाेगाे


नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। द्वारका जिले के सेक्टर-23 थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी की स्कूटी और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुंशल पाल सिंह ने रविवार को बताया कि द्वारका सेक्टर-23 थाना टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक स्कूटी पर भागने की कोशिश करता दिखाई दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर जांच की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक बटन दबाकर खुलने वाला चाकू बरामद हुआ। जांच में स्कूटी चोरी की पाई गई, जो उत्तम नगर थाने में दर्ज एक ई-एफआईआर से संबंधित थी। पूछताछ के दौरान आरोपित ने एक और चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक स्कूटर बरामद किया, जो सेक्टर-23 द्वारका थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ा हुआ है।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोयला डेयरी निवासी रवि रंजन (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित पहले भी वाहन चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी