Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 5 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को ईस्टर के पावन और हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर राज्य के ईसाई समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री ने इस दिन की पवित्रता और महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के विश्वास को नई शक्ति प्रदान करे और प्रत्येक हृदय में आशा का नया प्रकाश जगाए।
उन्होंने कहा कि ईस्टर से जुड़े त्याग और महान आदर्श लोगों को अधिक मानवीय बनने के लिए प्रेरित करे तथा समाज में दया, शांति और सद्भाव बनाए रखने में मार्गदर्शन दें। मुख्यमंत्री ने कामना की कि इस पर्व की भावना सभी के जीवन में एकता और भाईचारे को और मजबूत करे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश