युवक की मौत के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
युवक की मौत के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
युवक की मौत के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (हि.स.)। टिकियापाड़ा में दोस्त के हाथों चाकूबाजी में युवक की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपित राजेश साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार तड़के बीरपाड़ा के लंकापाड़ा इलाके से आरोपित को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे सिलीगुड़ी थाने लाया गया।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी के दिन मामूली कहासुनी के बाद आरोपित ने अपने ही दोस्त सूरज साहनी पर चाकू से हमला कर दिया था। पेट में गंभीर जख्म के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद से फरार चल रहा आरोपित आखिरकार मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पकड़ में आ गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार