सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक
बलौदाबाजार, 5 अप्रैल (हि.स.)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। उक्त अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया अब 10 अप्रेल 2026 तक खुली रह
अग्निवीर भर्ती


बलौदाबाजार, 5 अप्रैल (हि.स.)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। उक्त अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया अब 10 अप्रेल 2026 तक खुली रहेगी।

आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोपकीपर, ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित होने की संभावना है।

उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर