Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बस पलटी, एक छात्रा का पैर कुचला, दोनों वाहन जब्त
जोधपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। शिकारगढ़ रोड पर होटल वेलकम के पास बच्चों से भरी एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस पलट गई। बस में सवार करीब बारह बच्चे घायल हो गए, जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया।
जानकानी के अनुसार हादसे में एक बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हो गया। बाकी सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। यह बस उचियारडा स्थित एक निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की है। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप और स्कूल बस को थाने में रखवा दिया है।
स्कूल संचालक ने बताया कि 11.30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। स्कूल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर टर्न करते समय पीछे से तेज स्पीड में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। उस वक्त बस में करीब 22 बच्चे बैठे थे। टक्कर से बस पलट गई थी लेकिन उसमें निकलने के लिए थोड़ी जगह बची हुई थी, उसी में से सारे बच्चे निकले।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश