Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सहरसा, 30 अप्रैल (हि.स.)। शंकर नेत्रालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने जिला मुख्यालय पहुंंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने पूरब बाजार स्थित भाजपा नेता शशि शेखर झा के आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। एक्जिट पोल कुछ भी कहे बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।ममता बनर्जी से बंगाल की जनता त्रस्त थी।जनता सरकार को बदलना चाहती थी,जो उन्होंने इस चुनाव में कर दिया है।ममता बनर्जी फिर से सरकार में आती तो बंगाल बंगलादेश बन जाता। जनता इसको समझ रही थी।
दूसरे चरण के बंगाल चुनाव में ईवीएम के भाजपा बटन पर छेड़छाड़ के मामले में उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर ऐसी शिकायत मिली थी,लेकिन केंद्रीय पुलिस ने टीएमसी के गुंडे की एक नहीं चलने दी।मौके पर पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह,शालिग्राम देव,डा राम नरेश सिंह, मनोज गुप्ता,सुमित सिन्हा,विजय बसंत,अर्जुन दहलान,अर्जुन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार