Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 30 अप्रैल (हि. स.)। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चूपानी में गुरुवार शाम अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से सात पर्यटक बीच धारा में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानाें ने त्वरित कार्रवाई कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आपदा कंट्रोल रूम को शाम 4:18 बजे घटना की सूचना मिली कि गुच्चूपानी में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लाेग नदी के बीच फंस गए है। जिसके बाद सहस्त्रधारा पोस्ट से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उफनती नदी के बीच टापू पर कुल सात लोग फंसे थे। टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कठिन परिस्थितियों में एक-एक कर सभी सातों व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए गए पर्यटकाें की पहचान रोहित (27 वर्ष), पुत्र राम कुमार, निवासी डोईवाला, मनीष (41 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार, निवासी तिलक रोड, ऋषिकेश, सागर थापा (22 वर्ष), पुत्र तेग बहादुर थापा, निवासी डोईवाला, अंकित (40 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी चन्द्र विहार, काली चौक, नवजोत (31 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी प्रेमनगर, सौरभ सिंह (27 वर्ष), पुत्र रमेश सिंह, निवासी बडोवाला, देहरादून और मनीष (32 वर्ष), पुत्र हरिप्रसाद, निवासी डोईवाला के रूप में हुई।
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय