Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड को बढ़ती बिजली मांग के बीच केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केन्द्र सरकार के विद्युत मंत्रालय ने राज्य को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का निर्णय लिया है।
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह अतिरिक्त बिजली पश्चिमी क्षेत्र के अनआवंटित बिजली पूल से उपलब्ध कराई जाएगी। यह आवंटन 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
बताया गया है कि इस निर्णय से राज्य में गर्मियों के दौरान बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आम उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय