Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 30 अप्रैल (हि.स.)। उपमंडल मजिस्ट्रेट बनी संदीप कुमार शर्मा ने गुरूवार को सीडीपीओ कार्यालय बनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, कार्यों के वितरण तथा आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित विवरणों को पोषण पोर्टल पर जांचा।
एसडीएम ने कार्यालय में कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए सीडीपीओ और कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय आने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट रखने और पोषण पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया