Enter your Email Address to subscribe to our newsletters



सीतापुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रीजेन्सी पब्लिक स्कूल के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। आईसीएससी व आईएससी बोर्ड के छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत रंग लाई और परिणाम स्वरुप 10वीं एवं 12वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की।
आईसीएसई 2026 (कक्षा 10) में शिवाक्षी जायसवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद सीतापुर में प्रथम, अर्चिता राजवंशी ने 97.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा शुभम वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आईएससी 2026 (कक्षा 12) में ताश्वी दिलवानी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद स्तर पर प्रथम, एवं विद्यालय में अक्षत मिश्रा ने 96.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा देवांश कनोडिया ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की ऊँचाईयों को छूकर यह प्रमाणित किया कि मन के हौसले, उड़ान को सही दिशा व दशा देते हैं।
आईसीएसई में 90 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में शिवाक्शी जयसवाल 98%, अर्चिता राजवंशी 97.8%, शुभम वर्मा 97.4%, रुहान रज़ी खान 96.8%, समर्थ गंगवार 96.6%, सार्थिका पांडे 96.2%, अर्पिता राज 96%, सार्थक पटेल 96%, अनुभव सिंह 95.2%, अग्रिमा सिंह 94.6%, प्रवेश टंडन 94.4%, युवराज गुप्ता 94.2%, अथर्व चतुरवेदी 94.2%, आयुशी वर्मा 94.2%, सौम्या यादव 94%, विनायक पटेल 94% शामिल हैं।
--शिक्षा संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर रीजेंसी समूह का जोर-एमएफ जैदी
आज आए परिणामों में परीक्षार्थियों की शानदार सफलता पर रीजेंसी शैक्षिक समूह के संस्थापक एमएफ जैदी ने छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि रीजेंसी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। श्री जैदी ने हिन्दुस्थान समाचार से बताया कि समूह पूर्व से ही बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर फोकस करता रहा है।
इसके लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज के परिणाम से बच्चों ने विद्यालय के साथ-साथ जनपद का भी मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य राशिदा जैदी ने भी सभी बच्चों के बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रीजेंसी निरंतर सर्वोत्तम परिणाम दे रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma