चंडी धाम देव छड़ी यात्रा 2026 की तैयारियाँ शुरू, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
कठुआ, 30 अप्रैल (हि.स.)। वार्षिक सर्वशक्ति चंडी धाम देव छड़ी यात्रा 2026 को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इस संबंध में कठुआ में स्वागत कमेटी द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें यात्रा को सफल बनाने हेतु रूपरेखा पर चर्चा की गई। कमेटी के संय
Preparations begin for Chandi Dham Dev Chadi Yatra 2026, devotees appealed for cooperation


कठुआ, 30 अप्रैल (हि.स.)। वार्षिक सर्वशक्ति चंडी धाम देव छड़ी यात्रा 2026 को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इस संबंध में कठुआ में स्वागत कमेटी द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें यात्रा को सफल बनाने हेतु रूपरेखा पर चर्चा की गई।

कमेटी के संयोजक बंटी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहरवासियों और धर्मप्रेमियों से अपील की गई कि वे पवित्र ज्योत और छड़ी के दर्शन कर इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। बैठक में बताया गया कि यह यात्रा जम्मू से शुरू होकर चांदल तहसील तक पहुंचेगी और हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर प्रेमनाथ डोगरा, संजीव कुमार, संजय बजरंगी, दक्ष कुमार, राकेश कुमार, बेबी रानी, कविता गुप्ता, आशा गुप्ता और सुनीता महाजन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया