Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 2 मई (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना आमेर पर जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान आमेर सर्किल के आमेर,ब्रह्मपुरी एवं जयसिंहपुरा खोर थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुँचाना है ।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा,शिवदासपुरा एवं बस्सी में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश