Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों और दुनिया भर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन अवसर भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसे ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के संदेश मानवता को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज के समय में जब विश्व कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
उन्होंने इस अवसर पर सभी से भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार