Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 30 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के इको क्लब द्वारा इको-केयर और आपदा प्रबंधन विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्थान की राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के साइंटिस्ट्स, इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स विंग के सहयोग से कॉलेज के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी पनिपत जोन के मुख्य समन्वयक बीके भारत भूषण ने संतुलित जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण, मानसिक शांति और आपदा के समय आध्यात्मिक शक्ति पर व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने स्वस्थ जीवनशैली को स्वस्थ पृथ्वी के लिए आवश्यक बताया, वहीं मुख्य अतिथि विधायक डॉ. भारत भूषण ने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्रों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. यशपाल शर्मा के उद्घाटन भाषण से हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अब्बू जैद ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. एस.के. कारलूपिया, डॉ. राम सिंह, प्रो. संदीप चैधरी, प्रो. संदीप शर्मा, डॉ. कुलबीर सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इको क्लब के संयोजक प्रो. एस.के. गुप्ता और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जीडीसी कठुआ का इको क्लब पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर सक्रिय है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया