Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 30 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विकासात्मक मुद्दों की समीक्षा की।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पानी, जनजातीय कल्याण, वन प्रबंधन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देरी से आम जनता और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मंत्री राणा ने विधायकों की भूमिका को प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उनके सुझाव नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और परिणामकारी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उमर अब्दुल्ला सरकार की समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि दूरदराज और वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया