वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
चतरा, 30 अप्रैल (हि.स.)। सिमरिया थाना क्षेत्र के मुर्वे स्थित ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसे में कटिया निवासी 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई। वह गुरुवार काे डाड़ी चौक से आवास योजना की राशि निकालकर अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते म
जाम


चतरा, 30 अप्रैल (हि.स.)। सिमरिया थाना क्षेत्र के मुर्वे स्थित ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसे में कटिया निवासी 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई। वह गुरुवार काे डाड़ी चौक से आवास योजना की राशि निकालकर अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में एक वाहन की चपेट में आ गईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और लाेगाें काे समझा-बुझाकर संड़क जाम हटवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी