Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 30 अप्रैल (हि.स.)। विधायक राम सूर्या मुंडा गुरुवार को कर्रा प्रखंड के जबड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से रु ब रु हुए।
गांव पहुंचते ही विधायक ने पैदल गांव का दौरा किया। आवागमन के जर्जर रास्तों पर चलकर उन्होंने वास्तविक स्थिति को करीब से देखा और महसूस किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं की गहराई को समझने की कोशिश की।
ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य रूप से सड़क और आवागमन की सुविधा का अभाव, पीने के पानी की समस्या, सिंचाई व्यवस्था की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियां प्रमुख रहीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित में कई योजनाएं चला रही हैं और इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए
प्रेरित किया और भरोसा दिलाया कि समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
साथ ही विधायक ने पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्थानीय जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करें, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सहराई धान, बेढ़गा धान, बसंत, मनुएल धान, वीरेंद्र सिंह, बुद्धनाथ प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थेे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा