अपहरण का खुलासा, तीन आराेपित गिरफ्तार
खूंटी, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मुरही केंदवा टोली से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सूचना मिली
गिरफ्तारी


अपहरण


खूंटी, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मुरही केंदवा टोली से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के मुरही केंदवा टोली निवासी एतवा मुंडा का करीब 10-12 युवकों द्वारा हथियार के बल पर अपहरण कर हुटार की ओर कुलहुटू जंगल के जय गया है। अपहरणकर्ताओं ने एक एक्सयूवी कार, स्कूटी एवं दो मोटरसाइकिल से घटना को अंजाम दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटू जंगल से अपहृत एतवा मुंडा को बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही घटना में शामिल तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान आकाश होरो उर्फ डीडू (19), रौशन सांगा (22 ) एवं समीर तिग्गा (28 ) के रूप में हुई है, जो रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपिताें ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।

पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त एक्सयूवी 500 कार (जेएच 05 बीके 8048) तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इस मामले में अपहृत के परिजन की ओर से 2.50 लाख रुपये की फिरौती मांगने एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए खूंटी थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा, खूंटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत, राजू कुमार, मणिदीप सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा