Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 30 अप्रैल (हि.स.)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (आईएससी) परीक्षा के नतीजे गुरुवार काे जारी कर दिए हैं। सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ (सीएमएस) की मेधावी छात्रा शिवप्रिया पाठक ने 12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और शहर काे गाैरवान्वित कर दिया। राजनीतिशास्त्र और भूगोल विषय में तो शत प्रतिशत अंक हासिल किये हैं, जबकि अन्य विषयों में 99. 99 प्रतिश्त अंक पाये हैं। इस उपलब्धि पर न स्कूल बल्कि प्रदेश का मान बढ़ा है। शिवप्रिया पाठक का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है।
शिवप्रिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि 99.5 प्रतिशत अंक लाकर बहुत खुश हूं। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने स्कूल के सभी शिक्षकों और पेरेंट्स को श्रेय देना चाहूंगी क्योंकि उन्हीें के सहयोग, मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। शिवप्रिया ने कहा कि उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारियां बहुत ही सरल और व्यवस्थ्ति तरीके से की थी। सवालों को चुनना और उनके उत्तर तलाशना अच्छा लगता है।
शिक्षकाें द्वारा पढ़ाये विषयाें काे दाेहराना और समझना भी महत्वपूर्ण रहा। अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में उन्होंने कहा कि भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हूं ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करूं। शिवप्रिया के पिता जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर श्याम सुंदर पाठक ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बेटी अपने लक्ष्य के प्रति बिल्कुल स्पष्ट है और उसे प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहती है। राजधानी के कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक हासिल किये हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह