असम–मेघालय कैडर के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों से राज्यपाल की मुलाकात
गुवाहाटी, 30 अप्रैल (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज यहां लोक भवन में असम–मेघालय कैडर के पांच आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की, जो अपने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत शिष्टाचार भेंट पर पहुंचे थे। प्रशिक्षु अधिकारियों से बात
Governor Laxman Prasad Acharya Interacting with IAS Probationers of Assam–Meghalaya Cadre.


गुवाहाटी, 30 अप्रैल (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज यहां लोक भवन में असम–मेघालय कैडर के पांच आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की, जो अपने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत शिष्टाचार भेंट पर पहुंचे थे।

प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने उन्हें प्रतिष्ठित सिविल सेवा में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने नागरिक-केंद्रित शासन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए।

राज्यपाल ने सार्वजनिक सेवा में उच्चतम स्तर की ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। “रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शासन में नवाचार और दक्षता लाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्रशासन को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में डिजिटल गवर्नेंस तथा नई तकनीकों की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के आयुक्त एवं सचिव एसएस मीनाक्षी सुंदरम, ओएसडी बेचन लाल, एएएससी की संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) डिंपल बरुवा सहित लोक भवन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश