शहीद स्मारक भवन में कांग्रेस का श्रमिक सम्मान व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, प्रदेशभर से जुटे कार्यकर्ता
कांग्रेस श्रमिकों के सम्मान के लिए सदैव समर्पित : दीपक बैज रायपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राजधानी के शहीद स्मारक परिसर में गुरुवार को ’श्रमिक सम्मान एव
श्रमिक सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया


कांग्रेस श्रमिकों के सम्मान के लिए सदैव समर्पित : दीपक बैज

रायपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राजधानी के शहीद स्मारक परिसर में गुरुवार को ’श्रमिक सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ’दीपक बैज’ शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान का रहा है। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, ’मो सिद्दीक ने इस प्रकोष्ठ को कांग्रेस के मुख्य मोर्चा संगठनों के समकक्ष ला खड़ा किया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आवाज बुलंद करने के दिशा निर्देश दिए !

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू , पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, संयुक्त महासचिव शारिक रईस खान, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जीवराखन साहू और रेशम लाल अजय ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने एकजुट होकर श्रमिकों की समस्याओं के निवारण हेतु जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि, हमारा प्रकोष्ठ प्रदेश के हर जिले और शहर में सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कहीं भी होने वाली दुर्घटना या अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस का यह प्रकोष्ठ सबसे पहले खड़ा मिलता है।

श्रमिक सम्मान के तहत प्रदेश पर से अलग-अलग जिलों से आए और विभिन्न श्रमिक संगठनों से आए लगभग 400 श्रमिकों को लंच बॉक्स श्रीफल गमछा देकर सम्मानित किया गया ।

सम्मेलन में बलरामपुर, भिलाई, दुर्ग ग्रामीण, कांकेर, चांपा-जांजगीर, बिलासपुर (ग्रामीण व शहर), रायपुर शहर, सरगुजा, बालोद,महासमुंद,,खैरागढ़ और धमतरी के जिला अध्यक्ष अपने साथियों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन संयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिवगण दीपक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और श्रमिक बंधु उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर