मोतीपुर बाइपास सड़क बनी जानलेवा, कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे ग्रामीण
सुपौल, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पंचायत में स्थित एक महत्वपूर्ण बाइपास मार्ग की बदहाल स्थिति ने स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। यह सड़क एनएच-131 करजाइन को कोशी पूर्वी तटबंध से जोड़ती है, लेकिन वर्षों से इसकी
Risd


Road


सुपौल, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पंचायत में स्थित एक महत्वपूर्ण बाइपास मार्ग की बदहाल स्थिति ने स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। यह सड़क एनएच-131 करजाइन को कोशी पूर्वी तटबंध से जोड़ती है, लेकिन वर्षों से इसकी हालत बेहद जर्जर बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव की समस्या आम हो गई है। खासकर बारिश के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं, जिससे आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है। इस मार्ग पर आए दिन सीटी रिक्शा, बाइक और टेम्पो जैसे छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और आंगनवाड़ी जाने वाले नन्हे बच्चों को हो रही है। कीचड़ और पानी भरे रास्ते से गुजरते समय कई बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार बेहतर सड़कों के दावे करती है, वहीं इस इलाके की स्थिति उन दावों की पोल खोल रही है। वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस मामले को लेकर बिलास रजक, राहुल रजक, बिनोद पासवान, मलुकी पासवान, कुशुमला पासवान, इंदु देवी, कागो देवी, सुनीता देवी, दिनेश पासवान, बिन्देशरी पासवान और छोटू रजक समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सुपौल के जिलाधिकारी से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग को शीघ्र ठीक कराया जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके और बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। वहीं, राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र