जिलाधिकारी ने किया डबल डेकर और खनुआ नाला का स्थलीय निरीक्षण
सारण, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शहर में चल रहे डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण और मौना चौक पर खनुआ नाला निर्माण की प्रगति का जायजा लेने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने और आम
जिलाधिकारी ने किया डबल डेकर और खनुआ नाला का स्थलीय निरीक्षण


जिलाधिकारी ने किया डबल डेकर और खनुआ नाला का स्थलीय निरीक्षण


जिलाधिकारी ने किया डबल डेकर और खनुआ नाला का स्थलीय निरीक्षण


सारण, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शहर में चल रहे डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण और मौना चौक पर खनुआ नाला निर्माण की प्रगति का जायजा लेने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मौना चौक पर खनुआ नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नाले को डबल डेकर के पिलर से बचाते हुए उचित तकनीकी मोड़ के साथ बनाया जाए। उन्होंने अंचलाधिकारी सदर को स्थल की मापी कर आवश्यक रैयती भूमि की रिपोर्ट नगर निगम और बुडको को सौंपने को कहा, ताकि भू-अर्जन की प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी की जा सके। निरीक्षण के दौरान मौना चौक पर जलजमाव और सड़कों पर कचरा देख जिलाधिकारी ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने पुल निर्माण निगम को पंप लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने और नगर निगम को अविलंब सफाई अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया। गांधी चौक से गरखा ढाला की ओर रैंप निर्माण में बाधक अतिक्रमण को भी तत्काल मापी कर हटाने का आदेश दिया गया। निर्माण कार्य के कारण उड़ रही धूल पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने निरंतर पानी के छिड़काव का निर्देश दिया और मानकों का उल्लंघन करने पर संवेदक को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात केवल उन्हीं खंडों में बंद किया जाए जहाँ कार्य चल रहा हो, जिसके लिए पुल निर्माण निगम से टाइमलाइन आधारित कार्ययोजना मांगी गई है। कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को दो दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर सदर एसडीओ, एसडीपीओ और बुडको समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार