Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर , 25 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद्( कैबिनेट)की अगली महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 29 अप्रैल, 2026 को बुलाई गई है। यह बैठक सवेरे 11:30 बजे से नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, नई योजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होनी है। मुख्यमंत्री के सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस बैठक में सभी विभागीय मंत्रियों का उपस्थित होना अनिवार्य है। बैठक में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों, राजस्व विभाग के लंबित मामलों और विभिन्न सरकारी नियुक्तियों को लेकर अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
महानदी भवन में होने वाली इस चर्चा में विभागों द्वारा लाए गए नए अध्यादेशों और नीतिगत संशोधनों पर भी विचार किया जाएगा।पिछली बैठक में सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की तैयारी, महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री में 50फीसदी छूट, सैनिकों को स्टाम्प ड्यूटी में राहत जैसे बड़े फैसले लिए थे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा