Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। केदारनाथ में सार्वजनिक शौचालयों में ताेड़फाेड़ की घटना पर सख्ती बरतते हुए काेतवाली साेनप्रयाग में पुलिस ने
अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, केदारनाथ धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस पर सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक ने कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की है। केदारनाथ धाम स्थित हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में पांच दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ के विभिन्न सेक्टरों में 12 नल और 60 सिस्टन को भी जानबूझकर तोड़ा गया है।
कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात लाेगाें के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेतावनी दी है कि केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन सभी से अपील की कि यात्रा में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस व प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल