Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। टिहरी गढ़वाल जनपद में एक वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। इसके साथ ही माेदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दाे-दाे लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने घोषणा की है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने भी मृतकाें के परिजनाें और घायलाें काे आर्थिक मदद देने की बात
की है।
राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल