बीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक मन्ने कृष्णांक गिरफ्तार, मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पाेस्ट करने का है आरोप
हैदराबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। हैदराबाद के कुकटपल्ली थाना पुलिस ने गुरुवार रात भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सोशल मीडिया संयोजक और माईनिंग कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन मन्ने कृष्णांक को गिरफ्तार किया है। मीडिया कन्वेनर पर
बीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक मन्ने कृष्णांक गिरफ्तार


बीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक मन्ने कृष्णांक गिरफ्तार


हैदराबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। हैदराबाद के कुकटपल्ली थाना पुलिस ने गुरुवार रात भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सोशल मीडिया संयोजक

और माईनिंग कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन मन्ने कृष्णांक को गिरफ्तार किया है। मीडिया कन्वेनर पर तेलंगाना की पंचायतीराज मंत्री सीतक्का के

खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर कृष्णांक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया समन्वयक राजेंदर ने पुलिस काे शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक और माईनिंग कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन कृष्णांक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पंचायतीराज मंत्री सीतक्का के

खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पाेस्ट की है। इसके अलावा, राजेंदर ने यह भी आरोप लगाया कि कृष्णांक अपने समर्थकों के साथ

कुकटपल्ली स्थित उनके घर में जबरन घुसे और उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने कृष्णांक को मार्रेडपल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले तेलुगु अख़बार की कथित क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें कृष्णांक और उनकी पत्नी को एक कथित नौकरी घोटाले से जोड़ने का दावा किया गया था। हालांकि, कृष्णांक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए क्लिपिंग को फर्जी बताया और कहा कि ऐसी कोई खबर किसी अख़बार में प्रकाशित नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने पोंगुलेटी से जुड़े कथित अतिक्रमण और खनन मुद्दों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य की मंत्री सीताक्का ने आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं को एक फोन स्कैम में फंसाया है।

बीआरएस के कृष्णांक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उनके परिवार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। गांधी भवन को केंद्र बनाकर कांग्रेस नेता व्यक्तिगत रूप से हमें बदनाम कर रहे हैं और मेरी पत्नी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

कृष्णांक ने भी राजेंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी सोशल मीडिया पोस्ट की उत्पत्ति, उनकी सत्यता और

उन्हें प्रसारित करने के पीछे की मंशा की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद कृष्णांक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj