संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र स्थित जगहत्था गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी टी जे सिंह ने बताया कि जगहत्
फोटो परिवार के लिए पहुंचे पोस्टमार्टम


देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र स्थित जगहत्था गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी टी जे सिंह ने बताया कि जगहत्था निवासी विश्वजीत सिंह की पत्नी खुशबू सिंह (24) की घर में मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि चूल्हे के पास सांप दिखा था आशंका है ​कि सांप के काटने से खुशबू की मौत हुई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध मानाते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक