Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी,19 अप्रैल (हि.स.)। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन कार्यालय, वाराणसी मंडल अब चुप्पेपुर, गिलटबाजार स्थित पत्रकारपुरम कॉलोनी में शिफ्ट हो गया है। यह जानकारी अपर निदेशक, पेंशन एवं कोषागार गोविंद सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में यह पेंशन कार्यालय मकबूल आलम रोड स्थित डीआईजी कालोनी में रहा, किन्तु अब यह कार्यालय पत्रकारपुरम कॉलोनी के मकान नं. ए-12 में शिफ्ट हो गया हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय स्थानांतरण के बाद पेंशनधारियों को अपनी पेंशन से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। कार्यालय में आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। जिससे पेंशनधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी