Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी, 19 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी के सर्किट हाऊस में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डीएलडब्लू मैदान में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को लेकर वाराणसी जिला एवं महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा महिला मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री संगठन ने बैठक में अपनी बातों को रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए। बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों पर सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी सहित प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद