Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 19 अप्रैल (हि.स.)। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू ने जिला कठुआ के पटेल नगर निवासी राहुल शर्मा को वानिकी (सिल्वीकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की है।
राहुल शर्मा जो कि श्री हुकम चंद शर्मा के सुपुत्र हैं, ने “जम्मू उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में चंदन के नर्सरी एवं फील्ड प्रदर्शन” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य स्कुास्ट जम्मू के निदेशक अनुसंधान डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राहुल शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र और जिला कठुआ में खुशी की लहर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया