Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पानीपत, 19 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत के समालखा में एक युवक पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोक पर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस का रहने वाला गौतम पिछले करीब चार महीनों से उनकी बेटी को डरा धमकाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करता आ रहा था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को इस बारे में कुछ शक हुआ। जब मां ने अपनी बेटी से सख्ती के साथ पूछताछ की, तो वह डर के मारे फूट-फूट कर रोने लगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गौतम उसे चाकू से डराकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण वह अब तक चुप रही। रविवार को पीड़िता की मां की शिकायत शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित जान से मारने व डराने धमकाने तथा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की धर पकड़ शुरु कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा