Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मेदिनिपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोशियाड़ी थाना क्षेत्र के दक्षिण बेलाड़ इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नौवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान रिया सिंह (लगभग 14 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दक्षिण बेलाड़ गांव की रहने वाली थी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम रिया साइकिल से घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए कोलाबनी की ओर जा रही थी। उसी समय उसी दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खोकर उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बेलदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता