चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
भागलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दीपक पासवान के द्वारा यह अभिया
अभियान में शामिल पुलिस


भागलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दीपक पासवान के द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।

जांच के क्रम में वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह का सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर