Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मंडी, 19 अप्रैल (हि.स.)। मंडी के डडौर स्थित होटल बी4यू में इंडियन एक्स सर्विसेज़ लीग, हिमाचल प्रदेश, तहसील बल्ह की कार्यकारिणी के चुनाव लेफ्टिनेंट कर्नल वाईएस राणा, प्रेसीडेंट व उनकी टीम लेफ्टिनेंट कर्नल आरपी गुलेरिया, जनरल सेक्रेटरी, कर्नल कंवर चहल, अतिरिक्त जनरल सेक्रेटरी, सूबेदार केवल सिंह राणा, ऑफिस सेक्रेटरी व नायव सूबेदार मेहर चंद, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी इंडियन एक्स सर्विसेज़ लीग, हिमाचल प्रदेश, मुख्यालय धर्मशाला की अध्यक्षता में संपन्न हुए।
इस चुनाव में 150 से अधिक पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने भाग लिया। जिसमें कैप्टन महेंद्र सिंह राणा चेयरमैन बनें। जबकि हवलदार बलदेव सिंह गुलेरिया सीनियर वाइस चेयरमैन और कैप्टन मेघ सिंह चंदेल सचिव बनाए गए। इसके लेफ्टिनेंट कर्नल बीके तपवाल पैट्रन एवं एडवाइजर ,कैप्टन सुरेंद्र ठाकुर ,नायक पदम सिंह वाइस चेयरमैन, हवलदार भरत राज कोषाध्यक्ष बनें। चुनाव के पश्चात कर्नल वाईएस राणा, प्रेसीडेंट इंडियन एक्स सर्विसेज़ लीग, हिमाचल प्रदेश, मुख्यालय धर्मशाला ने बल्ह यूनिट को स्वतंत्र इकाई की घोषणा की। किसी भी इकाई को स्वतंत्र इकाई तब घोषित किया जाता है जब उसके 500 से अधिक सदस्य हो। बल्ह यूनिट के मौजूदा सदस्यों की संख्या 642 है। शेष कार्यकारिणी एवं सदस्यों का चयन बल्ह लीग की आगामी बैठक जो कि 3 मई 26 को होगी उसमें सभी सदस्यों से विचार विमर्श करके किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा