Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मधुबनी, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय में रविवार को मैथिल परशुराम सेना द्वारा भगवान परशुराम जयंती समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। मैथिल परशुराम सेना के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती समारोह चंद्रा कॉम्प्लेक्स में अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की एकजुटता एवं सामाजिक योगदान पर विशेष बल दिया गया। अवसर पर उपस्थित गणमान्य लब्धप्रतिष्ठ विद्वान के वक्तव्य से श्रोताओं ने उत्साहपूर्ण तालियां लगाया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के 51 बच्चों द्वारा भव्य शोभायात्रा से हुई। चंद्रा कॉम्प्लेक्स से जलधारी चौक होते हुए कोर्ट गेट थाना चौक स्थित विद्यापति टावर पहुंचकर बाबा विद्यापति जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन चंद्रा कॉम्प्लेक्स में दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता एवं संतोष कुमार झा के संचालन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सभी उपस्थित ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज का योगदान प्राचीन काल से महत्वपूर्ण रहा है। समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
।
—
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा