Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने पतंजलि योग सम्मेलन को किया संबोधित
मुरादाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत भवन सभागार मुरादाबाद में रवविवार को पतंजलि योग सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि जितना लाभ एक नि:शुल्क हास्पिटल चलाने का होता है उससे अधिक पुण्य का लाभ एक नि:शुल्क योग कक्षा लगाने वाले शिक्षक को मिलता है जो असाध्य रोगियों को अपनी प्राचीन विरासत योग के द्वारा स्वस्थ करता है। सम्मेलन में जिला मुरादाबाद के अतिरिक्त सम्भल, रामपुर, बरेली, अमरोहा बिजनौर व हापुड़ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व योग शिक्षकों ने सहभागिता की।
राकेश कुमार ने आगे कहा वैदिक संस्कृति, पुनर्जन्म और कर्मफल भोग सिद्धान्त को मानती है अतः हम योग के मंगलकारी कार्य को कुछ समय देकर विस्तार देते हैं तो उसके पुण्य का फल हमें अगले जन्म में अवश्य मिलने वाला है।
सम्मेलन में नगर विधायक रितेश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का अपनी नगर विधानसभा क्षेत्र में आने पर हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम में हापुड़ से अमित तोमर, कृष्णपाल,बरेली से रवि शुक्ला, रामबाबू, रामपुर से मनीष कुमार व रवि मेहरा, बिजनौर से बीए लाल, संभल से यशपाल शास्त्री, रामवीर शास्त्री व भुवनेश, अमरोहा से भीष्म आर्य, बिलारी से निहाल सिंह आर्य, सुनील आर्य, काशीपुर से अम्बरीष गर्ग, ठाकुरद्वारा से वेदप्रकाश आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल